वरुण धवन ने पर्यावरण सुरक्षा की अपील की

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि यह सही समय है कि हमें अपनी प्रकृति का ध्यान रखना शुरू करना होगा।

वरुण ने यहां जुहू समुद्र तट पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को मीडिया के साथ ‘सेवदबीचक्लीन-अप’ अभियान पर बातचीत की।

उन्होंने ‘सेवदबीचक्लीन-अप’ अभियान के बारे में कहा, “मुझे लगता है कि यह एक अद्भुत पहल है और अब पूरे भारत में यह शुरू हो गई है। भारत अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है।”

उन्होंने कहा कि यह सही समय है कि हम प्रकृति का ख्याल रखना शुरू कर दें। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है क्योंकि भारत को आयुर्वेद के नाम से जाना जाता है और मुझे लगता है कि ‘सेवदबीचक्लीन-अप’ एक सुंदर पहल है, जहां इतनी शक्तिशाली महिलाएं एक साथ आ गई हैं, जिससे हम यह सुनिश्चित कर सकें कि हम इससे कहीं अधिक हासिल कर सकते हैं।”

वरुण शरत कटारिया की ‘सुई धागा’ और फिर अभिषेक वर्मन की ‘कलंक’ में दिखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493