वरुण ने आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ने अपनी आगामी फिल्म ‘ढिशुम’ के एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान दुनियाभर की हालिया आतंकवादी घटनाओं के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ने अपनी आगामी फिल्म ‘ढिशुम’ के एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान दुनियाभर की हालिया आतंकवादी घटनाओं के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

वरुण ने कहा, “मेरे दिल और दिमाग में इस समय कुछ चल रहा है। मुझे लगता है कि आप सभी इसको समझ सकते हैं। हर इंसान का दिल इस समय भारी है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में पूरे विश्व में हमले हुए हैं। फिर चाहें वह इस्तांबुल हो या ढाका। इसलिए यह सही नहीं है कि हम इस हमले में मारे गए लोगों और उनके परिवार के प्रति अपनी सांत्वना न जताएं।”

मीठीबाई कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान वरुण ने सभी लोगों के साथ मिलकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में एक भारतीय समेत 20 बंधकों की मौत हो गई। वहीं, 28 जून को इस्तांबुल हवाईअड्डे पर हुए विस्फोट में 43 लोगों की मौत और 239 लोग घायल हो गए थे।

वरुण ने रैपर रफ्तार के साथ ‘ढिशुम’ के गीत ‘तो ढिशुम’ पर प्रस्तुति भी दी। रफ्तार ने ही यह गाया है।

वरुण के अलावा ‘ढिशुम’ में जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नाडिस भी हैं। यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493