रांची, 3 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों ने रविवार को दो लोगों को पुलिस का मुखबिर होने के आरोप में मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने दो लोगों को उनके घर से अगवा कर लिया और दोनों की गला रेत कर हत्या कर दी।
दोनों के शव रांची से 200 किलोमीटर दूर गिरिडीह जिले के कोल्हरिया गांव से बरामद हुए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
झारखंड के 24 जिलों में से 18 में नक्सली सक्रिय हैं।
dharmpath.com dharmpath