मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ने अपनी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के निर्देशक करन जौहर की आगामी फिल्म ‘शुद्धि’ में होने की पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन यह जरूर कहा है कि वह करन के धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म कर रहे हैं।
वरुण से उनकी फिल्म ‘ढिशूम’ की शूटिंग के आखिरी दिन ‘शुद्धि’ के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा, “ईमानदारी से बताऊं तो मेरे लिए हर फिल्म अहम है, फिर चाहे फिल्म में मेरा सिर्फ एक दिन का काम हो। प्रत्येक फिल्म मेरे दिल के करीब है। जहां तक ‘शुद्धि’ का सवाल है, तो मेरे ख्याल से करन जौहर जी ने आपको जवाब दे दिया है। मैं धर्मा प्रोडक्शन के साथ किसी दूसरी फिल्म में काम कर रहा हूं और इस बारे में जल्द घोषणा की जाएगी।”
ऐसी खबर थीं कि वरुण ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ की सह-अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ एक और फिल्म में काम करेंगे। कुछ दिन पहले वरुण व आलिया को धर्मा प्रोडक्शन्स के ऑफिस से निकलते देखा गया था, जहां उन्होंने कथित तौर पर फिल्म के बारे में चर्चा की थी।
dharmpath.com dharmpath