जम्मू, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के एकदिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं।
मोदी एक विशेष विमान से सुबह लगभग नौ बजे जम्मू हवाईअड्डे के तकनीकी क्षेत्र पहुंचे।
राज्यपाल एन.एन.वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उपमुख्यमंत्री निर्मल सिह और केंद्र एवं राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मोदी के स्वागत में हवाईअड्डे पर पहुंचे।
मोदी जम्मू हवाईअड्डे के प्रौद्योगिकी क्षेत्र से सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर में सवार होकर कटरा पहुंचे।
मोदी के साथ वोहरा, मुफ्ती और सिह हैं।
मोदी श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
वह श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का भी औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे।
यह अस्पताल 300 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है। यहां मरीजों के लिए 250 बिस्तर हैं। यह सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।
वहां मोदी खेल परिसर का भी उद्घाटन करेंगे और कटरा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath