भुवनेश्वर, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान वर्धा के कारण सोमवार को ओडिशा के विभिन्न स्थानों पर बारिश या गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने यहां रविवार को यह जानकारी दी।
विभाग ने मछुआरों से समुद्र में किसी भी तरह की गतिविधि करने से मना किया है क्योंकि समुद्र की स्थिति काफी गंभीर हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पारादीप और गोपालपुर बंदरगाहों पर डिस्टैंट वार्निग सिग्लन नंबर टू (डीडब्ल्यू-द्वितीय) की चेतावनी जारी की है।
विभाग ने बताया, वर्धा के 12 दिसम्बर को उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश को पार करने की संभावना है। इसके रविवार शाम से कमजोर पड़ने की उम्मीद है।
45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शक्तिशाली और तेज हवाएं ओडिशा के दक्षिणी तट पर चस सकती हैं। अगले 48 घंटे में पूर्वोत्तर दिशा से 30 से 35 व 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं उत्तरी ओडिशा के तट पर चल सकतीं हैं।
dharmpath.com dharmpath