बिंगतियान ने इस प्रतियोगिता में एशिया इंडोर का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड कतार के तलाल मंसूर ने 1993 के इंडोर चैम्पियनशिप में बनाया था।
अमेरिका के धावक और बीजिंग विश्व चैम्पियनशिप में पिछले साल कांस्य पदक जीतने वाले ट्रेवोन ब्रोमेल ने पुरुष वर्ग में 60 मीटर की प्रतियोगिता जीती। जमैका के दिग्गज असाफा पोवैल ने दूसरा और बारबादोस के रामोन गिटेंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
चीन के एक अन्य धावक और सिंगापुर में 2010 में हुए यूथ ओलपिंक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले शी झेन्ये ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
dharmpath.com dharmpath