वर्ल्ड स्नूकर, बीबीसी के बीच प्रसारण सम्बंधी समझौता

लंदन, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। बीबीसी और वर्ल्ड स्नूकर ने प्रसारण सम्बंधी समझौते का नवीकरण किया है। अब बीबीसी 2024 तक स्नूकर का प्रसारण करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नए करार के तहत बीबीसी को वर्ल्ड चैम्पियनशिप, यूके चैम्पियनशिप और मास्टर्स टूर्नामेंट के अलावा ब्रिटेन में होने वाले स्नूकर के सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों का प्रसारण करना है।

बीसीसी इन तीन आयोजनों का लाइव टीवी कवरेज करेगा और साथ ही साथ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भी करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493