वर्ष की सवश्रेष्ठ रूसी टेनिस खिलाड़ी चुनी गईं वेस्निना, मकारोवा

मास्को, 22 नवंबर (आईएएनएस)। रूस की प्रतिभाशाली महिला टेनिस खिलाड़ी येकातेरीना मकारोवा और येलेना वेस्निना संयुक्त रूप से अपने देश की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी चुनी गईं।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, हर वर्ष सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी को दिए जाने वाले रशियन कप अवार्ड समारोह के 23वें संस्करण के दौरान दोनों खिलाड़ियों सम्मानित किया गया।

मकारोवा और वेस्निना की जोड़ी ने इसी वर्ष ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में हुए ओलम्पिक खेलों में महिला युगल वर्ग का स्वर्ण पदक जीता।

वेस्निना ने सोमवार को कहा, “रूसी टेनिस

और हमारे लिए लिए भी यह वर्ष बहुत खास रहा। हमारे लिए ओलम्पिक सबसे ऊपर था। हमने बचपन से इसका सपना देखा था। ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतना हमारा सपना था और जब हमने जीता तो यह अपार खुशी देने वाला रहा।”

वेस्निना ने कहा, “लेकिन यह सब हमारे प्रशिक्षकों, माता-पिता और हमारे खेल को चाहने वालों के बिना संभव नहीं था। उम्मीद है हमने युवाओं को प्रेरित किया होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493