वर्ष 2019 तक राष्ट्रीय राजमार्ग रेलवे क्रॉसिंग से मुक्त होंगे

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने वर्ष 2019 तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को रेलवे क्रॉसिंग से मुक्त बनाने के लिए सेतुभारतम परियोजना का शुभारंभ करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में इस परियोजना का शुभारंभ करेंगे।

सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने पत्रकारों को बताया कि इस परियोजना के तहत 208 स्थानों की रेल ओवर ब्रिज या अंडरपास निर्माण के लिए पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर 10,200 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि उपरोक्त के अलावा पुराने पुलों को हटाने के लिए 1500 नए पुलों का निर्माण करने का भी प्रस्ताव है।

गडकरी ने आने वाले वर्षो में सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्रालय के लिए रोडमैप की जानकारी देते हुए बताया कि 2016-17 के बजट प्रावधानों से इन क्षेत्रों को काफी बढ़ावा मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493