वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार जद (यू) के अध्यक्ष बने

पटना, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। वशिष्ठ नारायण सिंह सोमवार को औपचारिक रूप से बिहार प्रदेश जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष बन गए। एक दिन पहले ही इस पद के लिए उनका पुननिर्वाचन हुआ था।

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव उपस्थित थे।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। वह इस पद के लिए नामांकन पत्र भरने वाले इकलौते उम्मीदवार थे।

राज्यसभा सदस्य सिंह ने कहा, “पार्टी के विस्तार के लिए कड़ी मेहनत को लेकर मेरी दृष्टि स्पष्ट है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493