नगर प्रशासन में आतिशबाजी से संबंधित कार्यालय के अनुसार, 2012 से लगातार छठे साल पटाखों की बिक्री में वार्षिक गिरावट दर्ज की गई है। इससे राजधानी में आतिशबाजी के कारण आग लगने, और घायल होने की घटनाओं में भी कमी आई है।
वसंत महोत्सव चीनी कैलेंडर का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है, इस साल यह चीनी नववर्ष के पहले दिन 28 जनवरी को पड़ा है।
देश भर के 444 शहरों में आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा हुआ है और 764 अन्य शहरों में आतिशबाजी पर कुछ नियंत्रण निर्धारित किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath