वसंत विषुव पर गूगल का डूडल

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। गूगल ने बुधवार को पृथ्वी की सतह पर एक फूल के एनिमेटेड डूडल के साथ वसंत विषुव को प्रदर्शित किया।

वसंत विषुव पर बने डूडल की पहुंच भारत सहित यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका, यानी लगभग पूरे उत्तरी गोलार्ध तक रही, जहां गुरुवार को मौसम का पहला दिन है।

भारत में वसंत विषुव का स्वागत रंगों के त्योहार होली के दिन होगा।

दुनिया भर में करीब हर जगह रात-दिन 12 घंटे के होंगे।

विषुव मौसम के परिवर्तन को चिन्हित करता है, इसमें दिन व रात समान होता है। यह जाड़े के मौसम के समाप्त होने व लोगों को गर्म दिनों की तरफ जाने की सूचना देता है।

हर साल दो विषुव मार्च व सितंबर में होते हैं। मार्च का विषुव सूर्य के काल्पनिक भूमध्य रेखा के दक्षिण से उत्तर पार करने को प्रदर्शित करता है, इसी तरह सितंबर का विषुव इसके उलट होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493