वसुंधरा राजे ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया

जयपुर, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। अपने मंत्रिमंडल में उन्होंने छह नए मंत्रियों को शामिल किया है, दो राज्य मंत्रियों को कैबिनेट दर्जा दिया है, जबकि दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया है।

राज्य के राज्यपाल कल्याण सिंह ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री, उनकी कैबिनेट के मंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकारी तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद थे।

सबसे पहले अजय सिंह किलक तथा बाबूलाल वर्मा ने शपथ लिया, जिन्हें राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

इसके बाद श्रीचंद कृपलानी, जसवंत यादव (कैबिनेट मंत्री) तथा बसिंधर बाजिया, कामसा मेघवाल, धनसिंह रावत तथा सुशील कटारा (सभी राज्य मंत्री) ने शपथ ग्रहण किया।

राजे ने जहां पांच नए संसदीय सचिवों की नियुक्ति की, वहीं दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

साल 2013 में सत्तासीन होने के बाद राजे ने तीसरी बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया है।

कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं ने कहा, “हमारी टीम पहले से ही अच्छा काम कर रही है। विधानसभा चुनाव में दो साल और बाकी हैं और हम राज्य को आगे ले जाना चाहते हैं। यही उपलब्धि हासिल करना हमारा लक्ष्य है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493