वांगचुक ने 26 दिनों बाद खत्म की भूख हड़ताल

नई दिल्ली-सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने करीब 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है. जानकारी के मुताबिक वांगचुक ने सरकार से अपनी मांगें पूरी होने का भरोसा मिलने के बाद अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म की है.

बता दें, गुरुवार आधी रात के करीब मेदांता हॉस्पिटल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की और सरकार का भरोसा दिलाया, जिसके बाद उन्होंने अपना अनशन खत्म करने का ऐलान किया. वांगचुक ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह लद्दाख की एपेक्स बॉडी के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में, मैंने आखिरकार 26 दिनों के बाद अपना अनशन तोड़ा.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493