नई दिल्ली – NEET पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम की खामियों के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जंतर-मंतर पर जारी है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार (24 जुलाई) को देशभर में प्रदर्शन की अपील की है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात छात्रों के नाम वीडियो मैसेज जारी किया. PM मोदी ने कहा, “पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. आज (शुक्रवार) इस मामले में और भी बड़ी और कड़ी कार्रवाई होगी.” PM मोदी ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई के लिए कैबिनेट में चर्चा भी होगी.PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “फ्रेंड्स पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. इससे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को बेहद पीड़ा होती है. पिछले ढाई महीनों में पेपर लीक की घटनाओं के बाद सरकार ने कई कदम उठाए हैं. दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.”
PM मोदी ने आगे कहा, “सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह थी कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो. इसलिए कम से कम समय में करीब 22 लाख छात्रों की परीक्षाएं कराने की व्यवस्था की गई. 19 जुलाई को NEET री-एग्जाम के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं. देशभर से सफल विद्यार्थियों की खुशी की खबरें सामने आ रही हैं. सरकार केवल इतनी कार्रवाई से संतुष्ट होने वाली नहीं है.”
dharmpath.com dharmpath