वाईएसआर कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 16 मार्च को जारी होगी

अमरावती, 13 मार्च (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने बुधवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा व लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा को 16 मार्च तक के लिए टाल दिया।

आंध्र की मुख्य विपक्षी पार्टी का बुधवार को पहली सूची जारी करने का कार्यक्रम था। अब वाईएसआरसीपी ने इसकी घोषणा शनिवार को करने का फैसला किया है, जब पार्टी प्रमुख वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी अपने पैतृक जिले से अपनी बस यात्रा की शुरुआत करेंगे।

व्यस्त गतिविधियों व कई अन्य पार्टियों के नेताओं के वाईएसआरसीपी में शामिल होने के कारण सूची ‘मुहूर्त’ के बावजूद बुधवार को घोषित नहीं की जा सकी।

पार्टी ने कहा, “उम्मीदवारों की सूची अब 16 मार्च को सुबह 10.26 बजे घोषित होगी।”

रेड्डी अपने पिता व आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद इडुपुलापाया से अपनी बस यात्रा की शुरुआत करेंगे।

राज्य की 175 विधानसभा व 25 लोकसभा सीटों पर एक साथ एकल चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493