नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन की बधाई दी।
मोदी ने कहा, “अटलजी ने मुश्किल की घड़ी में भारत को असाधारण नेतृत्व प्रदान किया।”
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “हमारे प्यारे अटल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुश्किल की घड़ी में देश का नेतृत्व करने वाले व्यक्तित्व को सलाम।”
मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “पार्टी नेता हो, संसद सदस्य हो या फिर मंत्री और प्रधानमंत्री। अटली जी ने प्रत्येक भूमिका में स्वयं को प्रतिष्ठित किया है। यही उनकी खासियत है।”
मोदी ने कहा कि वह शुक्रवार को अटल से मिलने जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, “शाम दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे अटलजी के आवास पर जाऊंगा और उन्हें व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन की बधाई दूंगा।”
मोदी बुधवार से दो दिवसीय रूस दौरे पर थे। वह शुक्रवार शाम स्वदेश लौटने वाले हैं।
dharmpath.com dharmpath