नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। वाट्सएप के दैनिक सक्रिय यूजर्स की संख्या दुनिया भर में बढ़कर 1 अरब तक पहुंच चुकी है, जो रोजाना 55 अरब संदेश और 1 अरब वीडियो का आदान प्रदान करते हैं। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

फेसबुक की स्वामित्व वाली वाट्सएप के मासिक सक्रिय यूजर्स की संख्या 1.3 अरब से भी अधिक है और यह दुनिया भर में 60 भाषाओं में उपलब्ध है। वाट्सएप पर रोजना 4.5 अरब से ज्यादा तस्वीरें साझा की जा रही है।
वीडियो कॉल, स्टेटस (वैसे पोस्ट्स जो 24 घंटे बाद गायब हो जाती है), दो चरणों का वेरिफिकेशन और डिजायन में बदलाव से वाट्सएप ने पिछले साल से बड़ी संख्या में यूजर्स को आकर्षित किया है। पिछले साल तक वाट्सएप के केवल 1 अरब मासिक सक्रिय यूजर्स थे।
फेसबुक ने हाल में ही फाइल शेयरिंग फीचर लांच किया है जो यूजर को किसी भी फार्मेट का फाइल साझा करने की सुविधा देती है। यूजर्स इसके अलावा कई सारे फोटो और वीडियो को एक साथ साझा कर सकते हैं और 100 एमबी तक की फाइल भेज सकते हैं।
फेसबुक ने साल 2014 में वाट्सएप को खरीदा था।
dharmpath.com dharmpath