छात्र नेता हॉस्टल के आवंटन की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे थे।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन हॉस्टल में व्याप्त अराजकता समाप्त करने के उद्देश्य से इस सत्र से छात्रावासों का आवंटन कोर्स वाइज कर रहा है। जैसा कि जेएनयू व बीएचयू जैसे संस्थानों में है, लेकिन छात्रों को यह व्यवस्था पसंद नहीं आ रही है। पुरानी व्यवस्था में सीनियर और जूनियर एक साथ हॉस्टल में रहते थे। छात्रों का कहना है कि इसमें बदलाव से छात्रों की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर असर पड़ेगा।
नई व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष अदील हमजा और छात्र नेता चंद्रशेखर ने कुलपति कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया और केरोसिन खुद पर उड़ेलने लगे, जिसे देख सुरक्षाकर्मियांे ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस उन्हें थाने ले जाने लगी तो साथी छात्रों ने पुलिस की गाड़ी के सामने उग्र प्रदर्शन किया।
dharmpath.com dharmpath