फेसबुक का मुनाफा 71 फीसदी बढ़ा

सैन फ्रांसिसको, 27 जुलाई (आईएएनएस)। फेसबुक के मासिक सक्रिय यूजर्स की संख्या 2 अरब को पार कर चुकी है। कंपनी की साल 2017 की दूसरी तिमाही में शुद्ध आय 3.89 अरब डॉलर रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 71 फीसदी अधिक है।

कंपनी ने बुधवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि मोबाइल वीडियो एड बिक्री से हुई आय में बढ़ोतरी के कारण फेसबुक के शेयर रिकार्ड ऊंचाई पर कारोबार करते दिखे। कंपनी का कुल राजस्व 44.8 फीसदी बढ़कर 9.32 अरब डॉलर रहा है।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा, “दूसरी तिमाही और साल की पहली छमाही अच्छी रही है। हमारा समुदाय अब दो अरब लोगों का है और दुनिया को करीब लाने पर हमारा जोर बरकरार है।”

साल 2017 के जून में फेसबुक के सक्रिय दैनिक यूजर्स की संख्या 1.32 अरब थी, जो सालाना आधार पर 17 फीसदी अधिक है।

साल की दूसरी तिमाही में मोबाइल विज्ञापन राजस्व का कंपनी के राजस्व में 87 फीसदी योगदान रहा है, जोकि पिछले साल की दूसरी तिमाही के विज्ञापन राजस्व से 84 फीसदी अधिक है।

फेसबुक की आय में हाल में शुरू हुई वीडियो विज्ञापन से कमाई, न्यूज फीड और फोटो-शेयरिंग एप इंस्टाग्राम का प्रमुख योगदान रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493