वाडा ने केन्या को नहीं माना दोषी

रियो डी जेनेरियो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने कहा है कि उसने डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन करने वाले देशों की सूची में से केन्या का नाम हटा दिया है।

समाचार एजेंसी स्पूटनिक के मुताबिक, वाडा ने मई में कई ड्रग और भ्रष्टाचार घोटाले के चलते केन्या को वैश्विक डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया था।

यह फैसला केन्या के नई राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के गठन का बिल पास हो जाने के एक महीने के बाद लिया गया है।

वाडा ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा, “संस्थापक सदस्यों के वोट के बाद विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उसने केन्या डोपिंग रोधी एजेंसी (एडीएके) को 2015 डोपिंग रोधी कोड का पालन न करने वाले देशों की सूची से हटा दिया है। केन्या का डोपिंग रोधी कानून बनाना कोड के अंतर्गत आता है।”

इससे पहले वाडा ने कहा था कि 1993 से 2014 के बीच केन्या के 36 खिलाड़ी प्रतिबंधित पदार्थ के दोषी पाए गए थे।

इन आकंडों में इसके बाद बढ़ोत्तरी देखी गई थी। जिसके तहत पिछले तीन साल में कुल 40 खिलाड़ियों को डोपिंग के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।

रियो ओलम्पिक-2016 में केन्या के हिस्सा लेने पर गुरुवार तक संशय बना हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493