रियो डी जेनेरियो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। दुनिया को ग्लोबल वार्मिग के कहर से बचाने के संदेश के साथ रियो के माराकाना स्टेडियम में शनिवार को 31वें ओलम्पिक खेलों का उद्घाटन समारोह शुरू हो गया है।
ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले 200 से अधिक देशों के 10 हजार खिलाड़ियों और अधिकारियों को एक-एक पौधा लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। उद्घाटन समारोह के दौरान ही इन खिलाड़ियों और अधिकारियों को पौधे सौंपे गए।
रियो ओलम्पिक में कुल 43 खेलों का आयोजन होगा। रियो के 32 तथा पांच अन्य शहरों में स्थित आयोजन स्थलों में ये खेल आयोजित होंगे। 31वें ओलम्पिक खेल पांच अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेंगे।
दक्षिण अमेरिका में पहली बार ओलम्पिक का आयोजन हो रहा है। इसे समर ओलम्पिक के नाम से जाना जाता है और इसके ठीक बाद रियो में ही पैरालम्पिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath