रियो ओलम्पिक (तीरंदाजी) : भारतीय महिला टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में

रियो डी जेनेरियो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला तीरंदाजी टीम ने शुक्रवार को यहां जारी 31वें ओलम्पिक खेलों के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

भारतीय टीम में दीपिका कुमारी, लैशराम बोमबाल्या देवी और लक्ष्मीरानी माझी शामिल हैं।

दीपिका ने कुल 640 अंक हासिल किए जबकि बोम्बाल्या ने 638 और लक्ष्मी ने 614 अंक जुटाए। भारत ने कुल 1982 अंक प्राप्त किए।

व्यक्तिगत तौर पर 64 तीरंदाजों के बीच दीपिका 20वें स्थान पर रहीं जबकि बोम्बाल्या ने 24वं और लक्ष्मी ने 43वां स्थान हासिल किया।

दीपिका और बोम्बाल्या व्यक्तिगत रैंकिंग के आधार पर अंतिम-32 द ौर में पहुंच गईं लेकिन लक्ष्मी यह मौका चूक गईं।

दक्षिण कोरिया की तीरंदाजों ने शीर्ष-3 स्थान हासिल किए। ग्रुप स्तर पर भी कोरियाई तीरंदाजों ने बाजी मारी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493