वापसी के बाद फेल्प्स की पहली जीत

मेसा (अमेरिका), 17 अप्रैल (आईएएनएस)। धुरंधर अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने निलंबन से वापसी करने के बाद एरिजोना में हुए मेसा प्रो सीरीज में अपनी पहली जीत हासिल की।

समाचार चैनल बीबीसी के अनुसार, फेल्प्स को ओलम्पिक में महानतम तैराकों में शुमार किया जाता है। फेल्प्स के नाम 22 ओलम्पिक पदक हैं।

फेल्प्स को पिछले वर्ष अक्टूबर में शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण छह महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

फेल्प्स ने टूर्नामेंट के 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 52.38 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि उनके चिर प्रतिद्वंद्वी रायल लोश्टे ने 53.11 सेकेंड समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

हालांकि इस वर्ष इस स्पर्धा में यह शीर्ष 10 श्रेष्ठ प्रदर्शनों में नहीं है, लेकिन फेल्प्स ने कहा, “मैं उम्मीद कर रहा हूं कि मैं स्पर्धा दर स्पर्धा अपने प्रदर्शन में सुधार करता जाऊंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493