वापसी को लेकर उत्सुक और बेचैन हैं शिवानी गोसेन

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘कहानी घर घर की’ फेम शिवानी गोसेन दो वर्ष के ब्रेक के बाद छोटे पर्दे पर वापसी को लेकर उत्सुक और बेचैन हैं।

वह कलर्स के सीरियल ‘कसम तेरे प्यार की’ में ‘पम्मी कोहली’ के रूप में वापसी कर रही हैं।

शिवानी ने एक बयान में कहा, “मैं उत्सुक और बेचैन हूं। मैं दो साल बाद वापसी कर रही हूं। ‘कसम तेरे प्यार की’ जैसे शानदार सीरियल का हिस्सा बनना वाकई शानदार है। मैं अपनी वापसी पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। सीरियल में मैं नकारात्मक भूमिका निभा रही हूं।”

सीरियल में अब 25 साल बाद की कहानी दिखाई जाएगी। इन सालों में ऋषि और तनु का क्रमश: रणबीर और कृतिका के रूप में दुनिया के अलग-अलग स्थानों पर पुनर्जन्म हो चुका है।

रणबीर कनाडा में फुटबॉल स्टार है, वहीं कृतिका चंडीगढ़ के निकट एक छोटे से गांव में कानून की पढ़ाई कर रही है।

सीरियल अमित बहल, जितेन लालवानी और राजेश पुरी भी जुड़ गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493