दीपिका पादुकोण ने ‘टिंग्स लंदन’ के कवर की शोभा बढ़ाई

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री के बाद बॉलीवुड की लीडिंग लेडी ने अब पत्रिका ‘टिंग्स लंदन के कवर’ की शान बढ़ाई है।

बहुत ही कम समय के भीतर दीपिका ने भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर सबसे प्रतिभाशाली हस्तियों में से एक के रूप में खुद के लिए जगह बनाई है। विश्व स्तर पर दीपिका की प्रसिद्ध केवल टाइम्स की सूची ही नहीं बल्कि टिंग्स लंदन कवर भी है।

100 करोड़ क्लब की रानी के रूप में प्रसिद्ध दीपिका पादुकोण की 7 फिल्में 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना चुकी हैं, जबकि उनकी हालिया रिलीज ‘पद्मावत’ बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी। इसी के साथ, दीपिका बॉलीवुड की एकमात्र अभिनेत्री है जिसने महिला नेतृत्व वाली फिल्म के साथ 300 करोड़ क्लब में प्रवेश किया था।

सबसे अधिक फीस लेने के अलावा दीपिका फिल्म इंडस्ट्री की पसंदीदा ब्रांड एंडोर्समेंट में से एक हैं, इसलिए दीपिका के नाम सबसे अधिक ब्रांड हैं।

सुपरस्टार अभिनेत्री जिनके नाम न केवल भारत में अविश्वसनीय प्रशंसक की सूची है, बल्कि ट्विटर पर एशियाई की सबसे ज्यादा फॉलो की जानी वाली महिला का खिताब भी दीपिका के ही नाम है। सोशल मीडिया पर रियल फॉलोवर्स की सबसे अधिक संख्या के साथ दीपिका पादुकोण वर्तमान में बॉलीवुड पर शासन करने वाली रानी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493