वामदलों के साथ गठबंधन करने का कांग्रेस को स्पष्ट संदेश

सिंगूर (पश्चिम बंगाल), 16 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने शनिवार को कांग्रेस को यह स्पष्ट संदेश दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव वह वामदलों के साथ मिलकर लड़े। बुद्धदेब ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को रुख स्पष्ट करने के लिए कहा।

सिंगूर (पश्चिम बंगाल), 16 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने शनिवार को कांग्रेस को यह स्पष्ट संदेश दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव वह वामदलों के साथ मिलकर लड़े। बुद्धदेब ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को रुख स्पष्ट करने के लिए कहा।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक वरिष्ठ नेता भट्टाचार्य ने अन्य वामपंथियों और राजनीतिक दलों और समाज के सभी वर्गो के लोगों से भी आग्रह किया कि तृणमूल को सत्ता से हटाने के लिए सभी एकजुट हो जाएं।

भट्टाचार्य ने कहा, “हम वामपंथी एकजुट हैं। हम अन्य वामपंथियों से आग्रह करते हैं कि राज्य को बचाने के लिए वे हमारे साथ आ जाएं। हम सभी दलों से अपील करते हैं। हम कांग्रेस से आग्रह करते हैं कि आप किस पक्ष में है? आप इस लड़ाई में किस तरफ हैं?”

बुद्धदेब ने हुगली जिले के सिंगूर से पश्चिम मिदनापुर के सलबोनी तक एक पदयात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, “हम हर वर्ग के लोगों से कह रहे हैं कि सभी एकजुट हो जाएं। आगामी संघर्ष में हम दिखाएंगे कि हम अकेले नहीं हैं, हम इस शत्रु को सत्ता से बेदखल कर देंगे।”

यह पदयात्रा बंगाल प्लेटफॉर्म ऑफ मास ऑर्गनाइजेशंस के बैनर तले वामपंथियों ने आयोजित की है।

विधानसभा चुनाव में तीन महीने शेष हैं, और इस दौरान माकपा तृणमूल के खिलाफ गठबंधन बनाने के लिए कांग्रेस के पास बार-बार संदेश भेज रही है।

इसके पहले माकपा के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा और पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य मोहम्मद सलीम ने इस मुद्दे पर निर्णय लेने का कांग्रेस से आग्रह किया था।

कांग्रेस के अधिकांश नेताओं ने भी वाम मोर्चे के साथ गठबंधन की इच्छा जाहिर की है।

पिछले लोकसभा चुनाव में तृणमूल को 39.3 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे, वाम मोर्चा और कांग्रेस को क्रमश: 29.5 प्रतिशत व 9.6 प्रतिशत मत मिले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493