वाम दलों ने सुषमा, वसुंधरा व शिवराज का इस्तीफा मांगा

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में छह वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को एक विरोध मार्च निकाला।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले), सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) तथा फॉरवर्ड ब्लॉक ने मंडी हाउस से संसद मार्ग तक एक मार्च निकाला।

पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के साथ कथित संबंधों को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तथा राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से विपक्ष इस्तीफे की मांग कर रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ललित मोदी के खिलाफ मामले की जांच कर रहा है।

वहीं विपक्ष मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की व्यापमं घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर इस्तीफे की मांग कर रहा है।

माकपा नेता बृंदा करात ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का वादा किया है। सबसे पहले उन्हें भ्रष्टाचार मुक्त कैबिनेट तथा भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार मुक्त मुख्यमंत्री सुनिश्चित करना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493