नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना अपनी 84वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का अभ्यास शनिवार से शुरू कर रही है। स्थापना दिवस आठ अक्टूबर को है, और इस दिप वायुसेना स्टेशन हिंडन (गाजियाबाद) में वायुसेना दिवस परेड और अलंकरण समारोह के अवसर पर सेना के विभिन्न विमान करतब दिखाएंगे।
यहां जारी एक बयान के अनुसार, वायुसेना के विमानों के करतब प्रदर्शन के लिए अभ्यास कार्यक्रम शनिवार से शुरू होगा। जिन क्षेत्रों में विमान कम ऊंचाई पर उड़ेंगे, उनमें वजीरपुर पुल-करावलनगर, अफजलपुर-हिंडन, शामली-जीवाना, चांदीनगर हिडन, हापुड़-पिलकुआ व गाजियाबाद-हिंडन हैं।
बयान के अनुसार, वायु शक्ति के प्रदर्शन के तहत सुबह आठ बजे प्रसिद्ध आकाश गंगा दल के स्काई डाईवर्स झंडा लिए एएन-32 विमान से छलांग लगाएंगे। फ्लाई पास्ट में पुराने विमान, आधुनिक परिवहन विमान तथा अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान शामिल होंगे। कार्यक्रम 11.30 बजे एयरोबेटिक प्रदर्शन के साथ समाप्त होगा।
dharmpath.com dharmpath