वायुसेना ने पाकिस्तान में जेईएम के सबसे बड़े शिविर पर हमला किया : भारत

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया और बड़ी संख्या में आतंकवादियों व उनके प्रशिक्षकों को मार गिराया।

विदेश सचिव विजय के.गोखले ने मीडिया से कहा कि इस नॉन मिलिटरी प्री-एम्पटिव एक्शन में खास तौर से आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह शिविर नागरिक इलाकों से दूर एक पहाड़ की चोटी पर स्थित है।

उन्होंने कहा कि यह शिविर इस्लामाबाद से 195 किमी दूर और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित मुजफ्फराबाद से 40 किमी से अधिक दूर बालाकोट में है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493