नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा 24 से 29 अक्टूबर तक रूस के आधिकारिक दौरे पर हैं। रूसी एयरोस्पेस सेना के कमांडर के निमंत्रण पर वायुसेना प्रमुख यह दौरा कर रहे हैं।
रक्षा विभाग की ओर से यहां जारी बयान के अनुसार, इस यात्रा का मकसद दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाना है। वर्तमान में सहयोग के क्षेत्रों में सैन्य और तकनीकी सहयोग, आदान-प्रदान और हवाई अभ्यास शामिल हैं।
बयान के अनुसार, अपनी रूस यात्रा के दौरान वायुसेना प्रमुख वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ रक्षा सहयोग पर चल रहे कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। वह विभिन्न वायुसेना और रक्षा प्रतिष्ठानों का दौरा भी करेंगे।
बयान में कहा गया है कि वायुसेना प्रमुख की रूस यात्रा से दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच रक्षा सहयोग बढ़ेगा, जिससे दोनों देशों के आपसी संबंध और मजबूत होंगे।
dharmpath.com dharmpath