वायु गुणवत्ता सुधरने से एनसीआर में दृष्यता बढ़ी

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और इसके आस-पास के इलाकों में शनिवार को मध्यम दर्जे की शुष्क हवा चलने के कारण बेहतर दृष्यता दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि के साथ कई दिनों से दूषित वायु की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने मंगलवार के आसपास बारिश होने से पारा गिरने की चेतावनी जारी की है।

निजी मौसम अनुमान एजेंसी स्काईमेट के निदेशक महेश पलवत ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार के आसपास बारिश के कारण तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जबकि नमी का स्तर बढ़ सकता है। इससे दृष्यता स्तर में भी गिरावट हो सकती है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 7.4 डिग्री सेल्सियस की अपेक्षा मौसम के औसत तापमान से एक बिंदु ऊपर आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान शुक्रवार के 24.9 डिग्री से गिरकर 22.9 डिग्री हो गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। सुबह हल्का कोहरा रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु की गुणवत्ता में शुक्रवार को हालांकि कुछ सुधार दर्ज किया गया।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य से 500 के पैमाने पर शुक्रवार के 403 के मुकाबले शनिवार को 323 दर्ज किया गया।

शनिवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 379 दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 468 था। नोएडा में एक्यूआई शुक्रवार के 409 के मुकाबले शनिवार को 319 हो गया।

शनिवार को 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से वायु प्रदूषण में कमी दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493