वायु प्रदूषण से निपटने खट्टर और अमरिंदर से मिलेंगे केजरीवाल (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बदतर होने के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को हरियाणा और पंजाब के अपने समकक्षों के साथ बैठक की अपील की है। केजरीवाल ने इस खतरे से निपटने के लिए संयुक्त कार्रवाई का आह्वान किया है।

केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि सरकारें फसलों के अवशेष जलाने के अलावा कोई आर्थिक सुझाव मुहैया कराने में नाकाम रही हैं। जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की आबोहवा बिगड़ती जा रही है।

केजरीवाल ने मामले को सुलझाने की जरूरत पर जोर दिया और जल्द ही भविष्य में चर्चा के लिए एक बैठक का अनुरोध किया।

केजरीवाल ने पत्र में लिखा है, “आप दिल्ली की वायु गुणवत्ता की खराब हालत से परिचित होंगे..जिसके मुख्य कारणों में से एक साल के इस हिस्से के दौरान पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में फसलों के अवशेष जलाना है। “

उन्होंने कहा कि किसान असहाय है और फसलों को जलाने के लिए मजबूर हैं। राज्य सरकारें उन्हें दूसरे विकल्प मुहैया कराने में विफल रही हैं।

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर बुधवार को दिल्ली में रविवार तक स्कूल और कॉलेज बंद रखने की घोषणा की है। इन दिनों दिल्ली में खराब होती वायु गुणवत्ता को देखते हुए प्रदूषण का स्तर मापने के लिए 18 से 21 कें द्र सक्रिय हैं।

दिल्ली में खतरनाक पीएम2.5 कण (2.5 मिमी से कम व्यास वाले वायुमंडलीय कणिक पदार्थ) 475 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर मापा गया हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493