वायोम में एटीसी की बहुमत हिस्सेदारी को मंजूरी

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। दूरसंचार टॉवर कंपनी एटीसी एशिया पैसेफिक को वायोम नेटवर्क में हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिल गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई एक बैठक में यह मंजूरी दी गई।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में एटीसी एशिया पैसेफिक सिंगापुर के वायोम नेटवर्क्‍स में मौजूदा शेयरधारकों से हस्तांतरण के जरिए 51 फीसदी हिस्सेदारी अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।”

यह अधिग्रहण 5,856.51 करोड़ रुपये में होगा, यानी, इस अधिग्रहण से देश के दूरसंचार अवसंरचना में इतने का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) होगा।

वायोम नेटवर्क्‍स के देशभर में 42 हजार टॉवर हैं, जो देश के प्रत्येक दूरसंचार सर्किल में फैले हुए हैं। कंपनी टॉवरों का निर्माण, किराया देने, संचालन करने और प्रबंधन करने के कारोबार से जुड़ी है।

वायोम नेटवर्क्‍स की स्थापना 2009 में संयुक्त उपक्रम कंपनी के तौर पर हुई थी। इसमें टाटा टेलीसर्विसेज की 54 फीसदी और श्री इंफ्रास्ट्रक्च र की कंपनी क्वि प्पो की 18 फीसदी हिस्सेदारी है।

शेष हिस्सेदारी आईडीएफसी पई, एसबीआई मैक्वे री, ओआईएफ और जीआईसी की है।

एटीसी इंडिया के देशभर में 15 हजार से अधिक टॉवर हैं, जो सभी 22 सर्किलों में फैले हुए हैं। यह न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध अमेरिकन टॉवर कॉरपोरेशन की सहायक कंपनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493