वाराणसी : एक टन विस्फोटक के साथ 4 गिरफ्तार

बदमाशों के पास से सोरा 18.425 किलो, गंधक 10.57 किलो, पोटाश 15 किलो, सेफ्टी फ्यूज 1 किलो, गन पाउडर 65 किलो, ज्वलनशील बरेठा 6 किलो, कोयले का चूरा 52.6 किलो, लोहे का चूरा 27.855 किलो व 11.380 किलो एल्मुनियम का चूरा बरामद हुआ। पूरा बरामद माल लगभग एक टन बताया जा रहा है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात थाना मडुवाडीह के अलग-अलग स्थानों से दबिश देकर चार आरोपियों को शमशाद निवासी कस्बा व थाना मंडुवाडीह जनपद वाराणसी स्थायी पता कस्बा थाना चौरी जनपद संत रविदास नगर भदोही, कुशल निवासी कस्बा व थाना मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी, राजू उफ्र सलमान खान निवासी अवलेशपुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी और मुख्तार जमाल निवासी दक्षिणी ककरमत्ता थाना मंडुवाडीह जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, इतनी सामग्री से बड़ी संख्या में बम बनाए जा सकते हैं और यह सामग्री शहर में दहशतगर्दी के लिए एकत्र की गई थी। वहीं चारों आरोपी खुद को आतिशबाज बता रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493