यह घटना शनिवार की है, पुलिस ने इस मामले में देर रात मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपी की तलाश शुरू की।
चोलापुर थाना के प्रभारी धवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि दलित नाबालिग लड़की की मां का पांच साल पहले देहांत हो चुका है। उसके पिता मजदूरी करके पांच बच्चों का परिवार पालते हैं। वह खुद ननिहाल में रहती है और वहीं के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। कुछ दिन पहले ही उसका भाई उसे ननिहाल से अपने घर वापस ले आया था। वह अपनी सहेलियों के साथ नहर में नहाने गई थीं, वहीं उसके साथ दरिंदगी की गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी तीन अन्य लड़कियों के साथ नहाने के लिए नहर पर गई थी। इस दौरान एक युवक आया और उनकी भतीजी को उठा ले गया। अन्य लड़कियों ने इसकी जानकारी उन्हें दी। वह तुरंत परिवार के अन्य लोगों के साथ नहर तक पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
dharmpath.com dharmpath