वाराणसी में विदेशी पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

लखनऊ/वाराणसी, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में मंगलवार को एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, एयर इंडिया विमान से कोलकाता जाने के लिए हवाईअड्डे पहुंचे वियतनामी पर्यटक 73 वर्षीय नगुयेन द चीयू की हवाईअड्डे पर तबीयत बिगड़ गई।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों के मुताबिक, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। मौत की सूचना दूतावास को देने के साथ ही जिला प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चीयू सोमवार को सपरिवार बनारस आए थे। मंगलवार को विमान से कोलकाता जाना था। वह हवाईअड्डे की पार्किं ग से डिपार्चर गेट पर पहुंचे ही थे कि सीने में दर्द के बाद वह जमीन पर गिर पड़े।

बनारस के जिलाधिकारी योगेश्वर मिश्र के मुताबिक, पुलिस को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के साथ दूतावास को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। पीड़ित परिजनों को जरूरत के मुताबिक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493