वाराणसी : रूसी युवती पर तेजाब से हमला

पुलिस के अनुसार, रूस की रहने वाली डायरा लंका थाना क्षेत्र के करौदा नंदनगर निवासी हृदयलाल श्रीवास्तव से घर तीन दिन पहले आकर बतौर पेइंग गेस्ट ठहरी थी। युवती व हृदयलाल के पोते सिद्धार्थ के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है। गुरुवार की रात वह छत पर सोई थी। शुक्रवार की सुबह घर के लोगों ने युवती की चीख सुनी। लोग जब छत पर पहुंचे तो देखा, युवती झुलसी हालत में पड़ी थी।

लोगों ने युवती को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही मौके पर लंका पुलिस भी पहुंची। तेजाब की वजह से युवती का चेहरा व कंधा झुलस गया है। अब तक की गई छानबीन में एसिड अटैक के पीछे सिद्धार्थ का हाथ मानना जा रहा है। घटना के बाद से सिद्धार्थ फरार है।

पुलिस ने फिलहाल सिद्धार्थ के भाई को हिरासत में ले लिया है। छानबीन के दौरान पता चला है कि डायरा की वीजा अवधि खत्म होने वाली है, वह रूस लौटना चाहती है लेकिन सिद्धार्थ उसे जाने नहीं देना चाह रहा है। डायरा के पास बुल्गारिया का पासपोर्ट भी मिला है।

पुलिस ने यह भी बताया कि यह रूसी युवती तीन माह पहले भी वाराणसी आई थी और सिद्धार्थ के घर पर ही ठहरी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि सिद्धार्थ के घरवालों से उसके और डायरा के रिश्तों के बारे में पूछताछ की जा रही है। घटना घर के अंदर हुई है, इसीलिए सिद्धार्थ पर शक है।

एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) दलजीत चौधरी का भी कहना है कि फिलहाल सारा शक सिद्धार्थ पर है। सिद्धार्थ के पकड़े जाने पर सारी घटना साफ हो जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493