वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव ने आईपीएन को बताया कि 01097 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी टीचर्स विशेष गाड़ी 08 मई दिन मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 07.50 बजे प्रस्थान कर ठाणे, कल्याण, ईगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, दूसरे दिन कटनी, सतना, मानिकपुर, इलाहाबाद स्टेशनों पर रूकते हुये ज्ञानपुर रोड से 07.57 बजे छूटकर वाराणसी 10 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 01098 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस टीचर्स विशेष गाड़ी 07 जून दिन वृहस्पतिवार को वाराणसी से 05 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 07.22 बजे छूटकर इलाहाबाद, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा दूसरे दिन भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, ईगतपुरी, कल्याण तथा ठाणे स्टेशनों पर रुकते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस 11.05 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

इसी तरह 01055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी विशेष गाड़ी 05 जून दिन मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 07.50 बजे प्रस्थान कर ठाणे, कल्याण, ईगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, दूसरे दिन कटनी, सतना, मानिकपुर, इलाहाबाद स्टेशनों पर रूकते हुये ज्ञानपुर रोड से 07.57 बजे छूटकर वाराणसी 10.00 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 01056 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 10 मई दिन वृहस्पतिवार को वाराणसी से 05 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 07.22 बजे छूटकर इलाहाबाद, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा दूसरे दिन भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, ईगतपुरी, कल्याण तथा ठाणे स्टेशनों पर रुकते हुये लोकमान्य तिलक टर्मिनस 11.05 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493