वाराणसी : साइकिल सवार से एक लाख रुपये लूटे

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धर्मजीतनगर निवासी अवध बिहारी वर्मा एसबीआई की बीएचयू शाखा से एक लाख रुपये निकालकर अपनी साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में सुंदरपुर बगिया के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उसे रोका और रुपयों से भरा थैला छीनकर भाग गए।

वर्मा ने लंका थाने में जाकर लूट की घटना की सूचना दी। प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के संबंध में अभियोग दर्ज कर लिया गया है, बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493