मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘वारिस’ में अंबा की भूमिका निभा रही अभिनेत्री आरती सिंह को क्रिकेट खेलना और गेंदबाजी करना अच्छा लगता है।
आरती ने अपने इस शौक को ‘वारिस’ के सेट पर उस वक्त दिखाया, जब उन्हें वहां क्रिकेट खेलने का मौका मिला।
उन्होंने अपनी लाजवाब गेंदबाजी से सह-अभिनेता अक्षय डोगरा का विकेट गिराया।
आरती ने एक बयान में कहा, “पर्दे पर अंबा का गंभीर किरदार निभाने के बाद एक बदलाव के लिए क्रिकेट खेलना सच में बहुत बड़ी राहत है। मैंने अक्षय का विकेट भी लिया, इसलिए यह बड़ा मजेदार था। मुझे नहीं लगता कि अक्षय ने इसका इतना लुत्फ उठाया।”
‘वारिस’ एंड टीवी पर प्रसारित होता है।
dharmpath.com dharmpath