मेलबोर्न, 22 जून (आईएएनएस)। लीना यादव निर्देशित ‘पाच्र्ड’ को मेलबर्न के भारतीय फिल्म समारोह का आगाज करने के लिए चुना गया है। निर्देशक का कहना है कि यह उनके लिए सम्मान की बात है।
यादव ने एक बयान में कहा, “मेलबर्न के भारतीय फिल्म समारोह में पहली फिल्म होना सम्मान की बात है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि ‘पाच्र्ड’ की यात्रा ऑस्ट्रेलिया से शुरू हुई थी।”
यादव ने कहा, “मैं ब्रिस्बेन में एक समारोह के निर्णायक मंडल में शामिल थी और वहीं मैंने ‘पाच्र्ड’ के लिए लिखना शुरू किया है।”
फिल्म तीन आम महिलाओं की कहानी है जो सदियों पुरानी परंपराओं को तोड़ती हैं। अजय देवगन, असीम बजाज, गुलाब सिंह और रोहन जगदले ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है।
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर फिल्म के विशिष्ट अतिथि होंगे।
समारोह की शुरुआत 11 अगस्त को होगी और इसका समापन 20 अगस्त को फिल्म ‘एंग्री इंडियन गोड्डेसेस’ की स्क्रीनिंग से होगा।
dharmpath.com dharmpath