‘बेगूसराय’ के परिचय को कुछ बड़ा करने की उम्मीद

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘बेगूसराय’ में अमर के किरदार में नजर आ रहे अभिनेता परिचय शर्मा को अपने करियर में काफी बड़े और बेहतर काम की उम्मीद है।

टीवी चैनल ‘एंड टीवी’ पर प्रसारित होने वाला यह धारावाहिक शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा।

धारावाहिक की समाप्ति के बारे में परिचय ने कहा कि उन्हें काफी दुख महसूस हो रहा है।

परिचय ने अपने बयान में कहा, “पहले तो मुझे बुरा लगा था, लेकिन मैंने सोचा कि हर अंत की एक नई शुरुआत होती है। हो सकता है कि कुछ बड़ा और बेहतर काम मेरा इंतजार कर रहा हो। इसलिए मैं सकारात्मक हूं। कभी-कभी प्रकृति आपको संकेत दे देती है।”

‘और प्यार हो गया’ तथा ‘बालिका वधु’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके परिचय ने कहा कि वह अब अपने अगले शो में मुख्य किरदार निभाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह फिल्में करने के लिए भी तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493