बीजिंग, 6 जून (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल चीन के साथ अंतर-सरकारी वार्ता के चौथे चरण की अध्यक्षता के लिए रविवार को बीजिंग पहुंचेंगी।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह मर्केल की चांसलर के रूप में इस देश की नौंवी यात्रा है।
होंग ने कहा कि मर्केल 12 से 14 जून की अपनी यात्रा में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ‘राष्ट्रीय पीपुल्स कांग्रेस’ की स्थायी समिति के अध्यक्ष झांग देजियांग से मुलाकात करेंगी।
मर्केल बीजिंग और शेनयांग की यात्रा करेंगी, जिसने पिछले साल एक औद्योगिक उत्पादन स्थल के निर्माण के लिए जर्मनी के बहुराष्ट्रीय और इलेक्ट्रॉनिक्स समूह ‘सीमेन्स’ के साथ एक करार किया था।
होंग ने कहा कि बीजिंग में होने जा रही चौथी चीन-जर्मनी वार्ता में दोनों देशों के दर्जनों मंत्री और उपमंत्री शामिल होंगे।
प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि दोनों साझेदार जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भी लगातार संपर्क में हैं। सम्मेलन सितंबर में चीन में और 2017 में जर्मनी में आयोजित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath