होबार्ट, 22 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर शेन वार्न, केविन पीटरसन और माइकल स्लेटर पर मंगलवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 300 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ये तीनों स्टार खिलाड़ी गाड़ी में सवार होने के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाए हुए थे।
वार्न ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की थी, जिसमें तीनों को एक कार में सवार दिखाया गया है। चार मिनट के इसी वीडियो में तीनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाए थे।
यह वीडियो यहां आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के बाद फिल्माया गया था।
इन तीनों को हालांकि वीडियो फुटेज के अंत में सीट बेल्ट लगाते दिखाया गया है।
dharmpath.com dharmpath