वालमार्ट ने शुरू किया वुमन आंत्रप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम का तीसरा संस्करण

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। वालमार्ट इंडिया ने गुरुवार को वालमार्ट के वुमन आंत्रप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (डब्ल्यूईडीपी) के तीसरे संस्करण की घोषणा की। इस कार्यक्रम का लक्ष्य महिला उद्यमियों के कौशल और क्षमताओं में वृद्धि करना है।

इस कार्यक्रम में शामिल 100 प्रतिभागियों में से 40 को क्लासरूम सेशन में प्रशिक्षित किया जाएगा जबकि शेष 60 को वर्चुअल सेशन में।

इस कार्यक्रम में व्यापार के प्रमुख क्षेत्रों मार्केटिंग, वित्त, व्यापार रणनीति, परिचालन, कानूनी व अनुपालन संबंधी विषयों के बारे में बताया जाएगा। इस प्रोग्राम के लिए आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू व कश्मीर, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के प्रोडक्ट मैन्युफैक्च रिंग एवं सर्विसेज सेक्टर, दोनों ही क्षेत्रों में कार्यरत को आवेदन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

वालमार्ट इंडिया के अध्यक्ष व सीईओ कृष अय्यर ने कहा, “डब्ल्यूईडीपी एक फ्लैगशिप प्रोग्राम है जिसे इसलिए तैयार किया गया है कि महिला उद्यमी ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनें, कारोबारी वृद्धि के उच्च स्तर हासिल कर सकें।”

उन्होंने कहा, “पिछले वर्षों में इस प्रोग्राम ने रिटेल सप्लाई चेन में विविधता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है क्योंकि इसकी वजह से उद्योग के लिए और वालमार्ट के लिए भी महिला सप्लायरों की एक पाइपलाइन तैयार हुई है। मुझे खुशी है कि हर साल प्रतिभागियों की तादाद में इजाफा होने से हम इसका विस्तार कर पा रहे हैं।”

वालमार्ट की वरिष्ठ उपाध्यक्ष लॉरा फिलिप्स (सस्टेनेबिलिटी) ने कहा, “वालमार्ट में हमारा लक्ष्य है दुनिया भर के समुदायों में मूल्य श्रंखला को मजबूती देने में मदद करना और इसके लिए संगठनों के साथ काम करते हुए महिला उद्यमियों के अवरोधों को हटाते हैं, जिसके फलस्वरूप उनके परिवारों, उनके समुदायों और व्यापक पैमाने पर अर्थव्यवस्था को फायदा होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493