वालेंसिया, 15 अगस्त (आईएएनएस)। वालेंसिया फुटबाल क्लब रूस के विंगर डेनिस चेरशेव के साथ ऋण करार के लिए राजी हो गया है।
डेनिस को एक सीजन के लिए ऋण करार पर विलारियल से वालेंसिया में शामिल किया जाना है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, यह करार अभी आधिकारिक रूप से पूरा नहीं हुआ और न ही विलारियल ने इस पर कोई घोषणा की है।
क्लब ने कहा, “वालेंसिया क्लब डेनिस के लिए विलारियल के साथ करार के सौदे तक पहुंच गया है, जिसे आधिकारिक रूप से पूरा किया जाना बाकी है। एक सीजन के लिए डेनिस के साथ ऋण करार होना है।”
साल 2016 में विलारियल से जुड़े 27 वर्षीय खिलाड़ी डेनिस ने 90 मैचों में 11 गोल दागे हैं और 15 गोल दागने में मदद की है।
dharmpath.com dharmpath