वावरिंका ने जीता जेनेवा ओपन

जेनेवा, 22 मई (आईएएनएस)। स्विस टेनिस स्टार स्टानिसलास वावरिंका ने जेनेवा ओपन खिताब जीत लिया है। वावरिंका ने खिताबी मुकाबले में क्रोएशिया के मारिन सिलिक को 6-4, 7-6 (13-11) से हराया।

शीर्ष वरीय और विश्व के चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वावरिंका ने मेड्रिड मास्टर्स और रोम मास्टर्स की नाकामी से उबरते हुए अपने घर में खिताब जीता और खुद को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के लिए तैयार घोषित किया।

यह सिलिक के खिलाफ 12 मैचों में से 10वीं जीत है। सिलिक ने जेनेवा ओपन के सेमीफाइनल में स्पेन के दिग्गज डेविड फेरर को हराया था।

यह वावरिंका के करियर का 14वां खिताब है।

वावरिंका इस साल मौजूदा चैम्पियन के लिहाज से फ्रेंच ओपन में हिस्सा लेंगे। बीते साल वावरिंका ने सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविक को हराकर खिताब जीता था। साल 2015 में ग्रैंड स्लैम में जोकोविक की वह एकमात्र जीत थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493