स्मार्टफोन को भूकंप डिटेक्टर बनाने वाला एप

न्यूयार्क, 22 मई (आईएएनएस)। वैज्ञानिकों ने रविवार को एक एंड्रॉयड एप का जापानी संस्करण लांच किया, जो स्मार्टफोन से सूचनाएं एकत्र कर संभावित भूकंप का पता लगाता है और उपयोगकर्ताओं को आसन्न भूकंप से आगाह करता है।

बर्कले स्थित कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के एक दल द्वारा विकसित ‘माइशेक’ एप गूगल प्ले स्टोर से हासिल किया जा सकता है।

एप उपयोगकर्ता के फोन में काम करता रहता है और फोन में मौजूद एक्सेलरोमीटर हर वक्त कंपन को रिकार्ड करता रहता है।

यदि यह कंपन भूकंप की प्रकृति का होता है, तो इस कंपन के आंकड़े कैलीफोर्निया स्थित बर्कले सिस्मोलॉजिकल लैबोरेटरी के पास विश्लेषण के लिए चले जाते हैं।

अंग्रेजी भाषा में यह एप 12 फरवरी को लांच किया गया था और तब से अब तक दुनियाभर में 1,70,000 लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है।

बर्कले सिस्मोलॉजिकल लैबोरेटरी के निदेशक और विश्वविद्यालय के पृथ्वी और ग्रह विज्ञान विभाग में प्रोफेसर और अध्यक्ष रिचर्ड एलेन ने कहा, “हमें लगता है कि माइशेक से भूकंप की चेतावनी और तीव्र तथा अधिक सटीक हो सकती है।”

फरवरी से अब तक इस एप के नेटवर्क ने चिली, अजेंटीना, मेक्सिको, मोरक्को, नेपाल, न्यूजीलैंड, ताईवान, जापान में भूकंप का पता लगाया है।

इस नेटवर्क ने 2.5 तीव्रता जैसे छोटे और इक्वोडोर में 16 अप्रैल, 2016 को आए 7.8 तीव्रता जैसे बड़े भूकंपों को दर्ज किया है।

जल्द ही यह एप स्पेनिश और चीनी भाषा में भी लांच किया जाएगा और जल्द ही आईफोन के लिए भी माइशेक लांच किया जाएगा।

यह एप 93 फीसदी मामलों में भूकंप के कंपन और जीवनचर्या की अन्य गतिविधियों, जैसे- चलने, नृत्य करने या फोन गिरने के दौरान होने वाले कंपन में अंतर को सही-सही पहचान लेता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493